Monday, 06 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Flash Floods In Jammu-Kashmir: किश्तवाड़-डोडा में भारी बारिश, भीषण बाढ़ से मची तबाही; मलबे में दबी कई गाड़ियां
डेली संवाद, जम्मू-कश्मीर।
Flash Floods In Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ और डोडा जिले में सोमवार को भारी बारिश के बाद अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी। तेज बहाव के साथ आए पानी और मलबे ने 540 मेगावाट क्वार जलविद्युत परियोजना के टीआरटी क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया।
बाढ़ की वजह से कई जगहों पर लैंडस्लाइड भी हुआ है। इस भूस्खलन के कारण इलाके में खड़ी कई गाड़ियां भारी मलबे की चपेट में आकर उसके नीचे दब गई हैं। भूस्खलन की इस चपेट में आने से कई वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है और वे अब भी मलबे के नीचे फंसी हुई हैं।