Saturday, 31 May 2025
पंजाब
Flight of Success: महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के दो कैडेट भारतीय नौसेना में बने कमीशंड अधिकारी
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Flight of Success: महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की सफलता की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस संस्थान के दो कैडेट आज एझिमाला (केरल) स्थित प्रतिष्ठित इंडियन नेवल अकादमी (
IND
) से पास आउट होकर भारतीय नौसेना में कमीशंड अधिकारी बन गए हैं। पासिंग आउट परेड का निरीक्षण वाइस एडमिरल वी. श्रीनिवास, एवीएसएम, एनएम, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, साउदर्न नेवल कमांड द्वारा किया गया।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए पंजाब के रोज़गार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने बताया कि संस्थान के पूर्व कैडेट महिंदर सिंह सेखों और विनय कौशिक, दोनों ही एसएएस नगर (मोहाली) से संबंधित हैं, और अब भारतीय नौसेना में कमीशन प्राप्त कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस संस्थान में दो वर्ष की प्रारंभिक ट्रेनिंग के बाद, कैडेट्स ने एन डी ए में तीन वर्षों की शिक्षा प्राप्त की और फिर आई एन ए में एक वर्ष की सेवा आधारित प्रशिक्षण के बाद वे अब नौसेना में सेवाएं देने के लिए तैयार हैं।