Friday, 30 May 2025
देश
Food Poisoning: मोमोज खाने वाले हो जाएं सावधान, परिवार के 4 लोग एक साथ पहुंचे अस्पताल
डेली संवाद, नोएडा। Food Poisoning:
मोमोज (Momos) खाने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि यहां मोमोज खाते ही परिवार के 4 सदस्यों की तबीयत अचानक खराब हो गई और वह अस्पताल पहुंच गए।
ह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
मामला ग्रेटर नोएडा (
Greater Noida
) का बताया जा रहा है, यहां मोमोज खाने के बाद एक ही परिवार के 4 लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सभी को उल्टी, दस्त और तेज बुखार की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां उनका ईलाज किया जा रहा है।
अस्पताल में भर्ती दीपिका कसाना ने बताया कि उन्होंने ग्रेटर नोएडा के अल्फा कमर्शियल बेल्ट में स्थित एक दुकान से मोमोज खरीदे थे और घर जाकर अपने परिवार के साथ खाए। कुछ ही देर बाद दीपिका, उनके भाई विनय, भाई की पत्नी पारुल कसाना और मां मुनिता कसाना की तबीयत बिगड़ने लगी।