Monday, 13 April 2026
पंजाब
Punjab News: पंजाब में विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी, पुलिस ने दर्ज किया मामला
डेली संवाद, नवांशहर।
Punjab News: पंजाब (Punjab) में विदेश भेजने के नाम पर फ्रॉड करने बढ़ते जा रहे है। आए दिन फर्जी ट्रैवल एजेंटों द्वारा भोले भाले लोगों को विदेश का झांसा देकर उनसे लाखों रुपए ठग लेते है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) में विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी हो गई है। पीड़ित मोहन सिंह पुत्र राजू निवासी गांव जट्टपुर तहसील बलाचौर ने बताया कि उसका लड़का सुखचरन सिंह 2024 में अरमीनीया में था जहां उसकी मुलाकात एक व्यक्ति से हुई जिसने उसे बताया कि वह अपने जीजा शशी पाल पुत्र जीत सिंह निवासी कुलचंदू जिला यमुना नगर (हरियाणा) की मार्फत उसे अरमीनिया से जर्मन भेज देगा।
Fraud[/caption]
4.90 लाख रुपए में तय हुआ सौदा
उसने बताया कि जर्मन ( Germany ) भेजने का सौदा 4.90 लाख रुपए में तय हुआ था जिसके तहत उसने उक्त शशिपाल को उक्त राशि अदा कर दी थी। जिस पर शशिपाल ने उसे भरोसा दिया था कि उसके लड़के को जर्मन भेज दिया जाएगा और यदि किसी कारण जर्मन का काम नही बना तो उसकी पूरी राशि उसे वापिस कर दी जाएगी। [caption id="attachment_106022" align="aligncenter" width="1200"]
Fraud[/caption]