डेली संवाद, नवांशहर। Punjab News: पंजाब (Punjab) में विदेश भेजने के नाम पर फ्रॉड करने बढ़ते जा रहे है। आए दिन फर्जी ट्रैवल एजेंटों द्वारा भोले भाले लोगों को विदेश का झांसा देकर उनसे लाखों रुपए ठग लेते है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) में विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी हो गई है। पीड़ित मोहन सिंह पुत्र राजू निवासी गांव जट्टपुर तहसील बलाचौर ने बताया कि उसका लड़का सुखचरन सिंह 2024 में अरमीनीया में था जहां उसकी मुलाकात एक व्यक्ति से हुई जिसने उसे बताया कि वह अपने जीजा शशी पाल पुत्र जीत सिंह निवासी कुलचंदू जिला यमुना नगर (हरियाणा) की मार्फत उसे अरमीनिया से जर्मन भेज देगा।
4.90 लाख रुपए में तय हुआ सौदा
उसने बताया कि जर्मन (Germany) भेजने का सौदा 4.90 लाख रुपए में तय हुआ था जिसके तहत उसने उक्त शशिपाल को उक्त राशि अदा कर दी थी। जिस पर शशिपाल ने उसे भरोसा दिया था कि उसके लड़के को जर्मन भेज दिया जाएगा और यदि किसी कारण जर्मन का काम नही बना तो उसकी पूरी राशि उसे वापिस कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
इसके बाद एजेंट ने युवक को जंगल के रास्ते जर्मन भेजने का प्रयास किया परन्तु वह जर्मन के बार्डर पर नहीं पहुंच सका तथा फौज द्वारा पकड़ लिया गया तथा 18 मई,2024 तो उसे वापिस भारत भेज दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उक्त एजेन्ट ने उसे 1.95 लाख रुपए वापिस कर दिए परन्तु शेष 1.80 लाख रुपए वापिस करने का करार करने के बावजूद वापिस नही कर रहा है।
इसी के चलते पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं पुलिस ने मिली शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच करनी शुरू कर दी है।









