ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 16 April 2025

Fraud Travel Agent: कनाडा भेजने के नाम पर 14 लाख रुपए की ठगी, पुलिस ने इस एजेंट के खिलाफ दर्ज किया मामला

डेली संवाद, करनाल। Fraud Travel Agent: आए दिन विदेश भेजने के नाम पर लगातार फ्रॉड करने के मामले बढ़ते जा रहा है। आजकल फ्रॉड ट्रैवल एजेंट लोगों को विदेश भेजने के नाम पर ठगने का काम कर रहे है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

ऐसा ही एक मामला सामने आ रहा है यहां कनाडा (Canada) भेजने के नाम पर फ्रॉड किया गया है। मामला हरियाणा के करनाल का बताया जा रहा है यहां एक व्यक्ति से कनाडा भेजने के नाम पर 14 लाख 40 हजार रुपये से ज्यादा की ठगी कर ली गई है।

पीड़ित गुरबाज सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसकी पत्नी के भाई गुरप्रीत ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो देखी थी, जिसमें आरोपी साहिल शर्मा कनाडा भेजने की जानकारी दे रहा था। वीडियो में नंबर देखकर गुरप्रीत ने संपर्क किया और बात गुरबाज सिंह से करवाई।

आरोपी ने खुद को इमीग्रेशन एजेंट बताया

इसके बाद आरोपी ने खुद को इमीग्रेशन एजेंट बताया और उसे कनाडा का विजिटर वर्क परमिट (Canada Work Permit) दिलवाने की बात कही। इसके बाद आरोपी ने आरोपी ने गुरप्रीत सिंह का पासपोर्ट, आधार कार्ड और 10वीं की मार्कशीट लेकर कहा कि फाइल लांच कर दी गई है और दो महीने में वीजा आ जाएगा।

इसके लिए 11.25 लाख रुपए की डील हुई, जिसमें टिकट, होटल और बाकी खर्च शामिल बताया गया। शुरू में 7500 रुपए व 15 हजार गूगल पे किए गए। फिर आरोपी ने होटल रेगेन्टा प्लेस मोहाली में बुलाकर 11.25 लाख नकद लिए।

इसके बाद में आरोपी ने टिकट के लिए अलग से 1,60,014.16 रुपए अरोड़ा एसोसिएट्स ट्रैवल्स के अकाउंट में ट्रांसफर करवाए। ऐसे करते करते आरोपी ने 14.40 लाख रुपए ठग लिए गए। आरोपी ने 4 जून 2024 की टिकट भेजकर कहा कि दिल्ली टर्मिनल-3 से टोरंटो की फ्लाइट मिलेगी।

गुरबाज सिंह और गुरप्रीत परिवार सहित एयरपोर्ट पहुंचे तो पता चला कि वीजा रद्द हो चुका है और यात्रा संभव नहीं है। इसके बाद आरोपी ने चंडीगढ़ बुलाकर 6 लाख नकद लौटाए और कहा कि बाकी पैसे जल्द दे दूंगा। फिर 4 लाख का HDFC बैंक का चेक दिया, लेकिन वह किसी अन्य के खाते का निकला और बाउंस हो गया।

Fraud Travel Agent
Fraud Travel Agent

12 सितंबर 2024 को जब वह चेक बैंक में लगाया गया तो वापस लौट आया। इसके बाद आरोपी ने दो और चेक 2-2 लाख रुपए के दिए। दोनों चेक 13 जनवरी व 15 जनवरी 2025 को बाउंस हो गए। इसके बाद आरोपी पीड़ित को धमकी दे रहा है और पैसे न देने की बात कह रहा है। जिसके बाद पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।