ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 16 April 2025

Fraud Travel Agent: अमेरिका भेजने के नाम पर Couple से लाखों रुपए की ठगी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

डेली संवाद, गुरदासपुर। Fraud Travel Agent: पंजाब (Punjab) से आए दिन विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के मामले सामने आते रहते है। फ्रॉड ट्रैवल एजेंट (Fraud Travel Agent) लोगों को विदेश भेजने के नाम पर उनसे लाखों रुपए ठग लेते है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

ऐसा ही एक मामला सामने आ रहा है यहां अमेरिका (America) भेजने के नाम पर 4 लाख 25 हजार रुपए की ठगी कर ली गई है। मामला पंजाब के जिला गुरदासपुर का बताया जा रहा है। भैणी मियां खां की पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पीड़ित कंवरगुरताज सिंह ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि रोकी शर्मा पुत्र ब्रह्म शर्मा, रिंकू पुत्र गुरभजन सिंह निवासी मेघियां, अनीता देवी पत्नी अशोक कुमार, रोमी पुत्र अशोक कुमार निवासी भैणी काने थाना, भैणी मियां खां ने उससे 10 लाख रुपये 20 हजार रुपये हड़पे हैं।

Fraud Travel Agent
Fraud Travel Agent

कंवरगुरताज सिंह ने बताया कि आरोपियों ने उसे और उसकी पत्नी निशा वालिया को अमेरिका भेजने के लिए 20 लाख 50 हजार रुपये मांगे, लेकिन उन्होंने उन्हें विदेश अमेरिका नहीं भेजा। जब उसने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने 16 लाख 25 हजार रुपये लौटा दिए तथा 4 लाख 25 हजार रुपये न लौटाकर धोखाधड़ी की है।

वहीँ पुलिस ने पीड़ित की बयानों के आधार पर और जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपियों अभी फरार बताए जा रहे है।पुलिस ने आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा।