ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 17 May 2025

Fraud Travel Agent: कनाडा भेजने के नाम पर 30 लाख की ठगी, पुलिस ने इन दो ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ दर्ज की FIR

डेली संवाद, साहनेवाल। Fraud Travel Agent: पंजाब ( Punjab ) में लगातार विदेश भेजने के नाम फ्रॉड बढ़ता जा रहा है। आए दिन इमीग्रेशन दफ्तरों द्वारा लोग को विदेश भेजने के नाम ठगा जाता है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर इसी बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब के 2 इमीग्रेशन एजेंटों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार कनाडा (Canada) में पीआर का झांसा देकर एक व्यक्ति के साथ लाखों रुपए की धोखाधड़ी की गई है। इसी के चलते एजेंटों से तंग आकर एक पीड़ित द्वारा लुधियाना पुलिस के उच्च अधिकारियों को शिकायत दी गई। मामले की जांच के बाद थाना साहनेवाल पुलिस ने 2 इमीग्रेशन एजेंटों के खिलाफ 30 लाख 61 हजार रुपए हड़पने के आरोप में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

कनाडा भेजने के नाम पर ठगी

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि वादी सुरिंदर सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी गुरु नानक कालोनी ढंडारी कलां लुधियाना ने शिकायत दर्ज कराई है कि विवेक मेहता पुत्र विजय मेहता निवासी 1037 फील्डगंज लुधियाना और कुलवीर सिंह कौरा मालिक एससीओ 457-458 सेक्टर 35 सी चंडीगढ़ ने उसे पीआर पर कनाडा भेजने के नाम पर ठगी की है।