ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 13 March 2025

Fraud Travel Agent: विदेश भेजने के नाम पर इस ट्रैवल एजेंट ने ठगे 15 लाख रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला

डेली संवाद, जींद। Fraud Travel Agent: आए दिन विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के मामले सामने आते रहते है। फ्रॉड ट्रैवल एजेंट लोगों को विदेश भेजने के नाम पर उनसे लाखों रुपए ठग लेते है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

ऐसा ही एक मामला जींद से सामने आ रहा है यहां विदेश भेजने के नाम दंपती से 15 लाख रुपए की ठगी हो गई है। आरोपी की पहचान जसप्रीत सिंह के रूप में हुई है जोकि चंडीगढ़ के सेक्टर 35 में ईएसएस ग्लोबल प्रा.लि. में वीजा काउंसिलर के पद पर तैनात है।

15 लाख रुपए की मांग

शिकायतकर्ता अहिरका गांव निवासी अमन ने बताया कि वह खुद और उसकी पत्नी इंग्लैंड (England) जाना चाहते थे जिसके लिए वह जसप्रीत सिंह से मिले। उसने इसके लिए 15 लाख रुपए की मांग की। जिसके बाद उन्होंने आरोपी को 15 लाख रुपए दे दिए।

पैसे लेने के कुछ दिन बाद उन्होंने वीजा दे दिया। इसके बाद जब वह एयरपोर्ट पर पहुंचे तो वहां बताया गया कि यह वीजा फर्जी है। तब उन्हें पता चला उनके साथ धोखा हुआ है। इसके बाद आरोपियों ने पैसे वापिस देने को कहा।

लेकिन लंबा समय बीत जाने के बाद भी उन्होंने पैसे वापिस नहीं किए। जब उन्होंने दोबारा पैसे वापिस मांगे तो आरोपियों ने जान से मारने दी धमकी दी। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस के पास इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।