ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 25 March 2026

Jalandhar News: पीपीआर मार्केट में जरूरतमंद छात्रों के लिए फ्री किताबों का लंगर शुरू

Jalandhar News: पीपीआर मार्केट में जरूरतमंद छात्रों के लिए फ्री किताबों का लंगर शुरू
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: हर साल की तरह इस साल भी पीपीआर मार्केट एसोसिएशन रजिस्टर्ड और मीरी सेवा समिति रजिस्टर्ड ने आज पीपीआर मार्केट में जरूरतमंद छात्रों के लिए फ्री किताबों का लंगर शुरू किया। इस अवसर पर अरदास की गई और कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। पीपीआर मार्केट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट जीएस राजा और मीरी सेवा समिति के प्रेसिडेंट मनजीत सिंह ने साझा बयान में कहा कि कक्षा फर्स्ट से लेकर बीए फाइनल तक के सभी जरूरतमंद विद्यार्थियों को मुफ्त किताबें उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा, 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले ऐसे छात्र, जिनकी पढ़ाई आर्थिक कारणों से बाधित हो रही है, उनकी फीस का भी इंतजाम किया जाएगा।

विद्यार्थियों को फ्री बैग किट मिलेगी

मनजीत सिंह ने बताया कि होनहार विद्यार्थियों को फ्री बैग किट भी दी जाएगी, जिसमें नोटबुक्स, ज्योमैट्रिकल्स, लंच बॉक्स और वॉटर बॉटल शामिल हैं। इसके साथ ही, जिन महिलाओं के पति नहीं हैं, उनके बच्चों को भी इस पहल के तहत सहायता दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

उन्होंने यह भी कहा कि यह कार्यक्रम पिछले 4 सालों से लगातार आयोजित किया जा रहा है और इस साल यह 25 मार्च 2026 से 3 महीने तक, रोजाना दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। इच्छुक लोग 9914460081 पर कॉल या व्हाट्सएप के माध्यम से जानकारी ले सकते हैं। विद्यार्थी अपनी पुरानी किताबें जमा कर अगले क्लास की किताबें मुफ्त में प्राप्त कर सकते हैं। इस मौके पर बनी शर्मा (कनाडा), सुनील गलहोत्रा, पिंटू शर्मा, डॉक्टर मनीष भारद्वाज, संजय चोपड़ा, मुकेश आनंद, राजकुमार राजू, दिनेश जी M5 और अजय नारंग उपस्थित थे।