Jalandhar News: पीपीआर मार्केट में जरूरतमंद छात्रों के लिए फ्री किताबों का लंगर शुरू
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: हर साल की तरह इस साल भी पीपीआर मार्केट एसोसिएशन रजिस्टर्ड और मीरी सेवा समिति रजिस्टर्ड ने आज पीपीआर मार्केट में जरूरतमंद छात्रों के लिए फ्री किताबों का लंगर शुरू किया। इस अवसर पर अरदास की गई और कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
पीपीआर मार्केट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट जीएस राजा और मीरी सेवा समिति के प्रेसिडेंट मनजीत सिंह ने साझा बयान में कहा कि कक्षा फर्स्ट से लेकर बीए फाइनल तक के सभी जरूरतमंद विद्यार्थियों को मुफ्त किताबें उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा, 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले ऐसे छात्र, जिनकी पढ़ाई आर्थिक कारणों से बाधित हो रही है, उनकी फीस का भी इंतजाम किया जाएगा।