ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 04 July 2026

Haryana News: 'मुस्कान से मातृत्व तक' पहल: अब हर गर्भवती महिला की होगी ओरल हेल्थ जांच

Arti Singh Rao
Arti Singh Rao
डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: राज्य के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) और ई-पीएमएसएमए दिवसों पर आने वाली हर गर्भवती महिला की ओरल हेल्थ जांच अनिवार्य कर दी गई है। इसका उद्देश्य गर्भावस्था के दौरान दांतों और मसूड़ों की समस्याओं का समय पर पता लगाना है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि 'मुस्कान से मातृत्व तक' पहल के जरिए गर्भवती महिलाओं को दंत स्वास्थ्य संबंधी जांच और जरूरी परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। इससे मां और शिशु दोनों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

उन्होंने कहा कि समय पर जांच और उपचार से गर्भावस्था के दौरान होने वाली दंत समस्याओं के जोखिम को कम किया जा सकेगा। यह पहल सुरक्षित मातृत्व और स्वस्थ नवजात के लक्ष्य को मजबूत करेगी।