Haryana News: 'मुस्कान से मातृत्व तक' पहल: अब हर गर्भवती महिला की होगी ओरल हेल्थ जांच
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, हरियाणा।
Haryana News: राज्य के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) और ई-पीएमएसएमए दिवसों पर आने वाली हर गर्भवती महिला की ओरल हेल्थ जांच अनिवार्य कर दी गई है। इसका उद्देश्य गर्भावस्था के दौरान दांतों और मसूड़ों की समस्याओं का समय पर पता लगाना है।
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि 'मुस्कान से मातृत्व तक' पहल के जरिए गर्भवती महिलाओं को दंत स्वास्थ्य संबंधी जांच और जरूरी परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। इससे मां और शिशु दोनों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।