Skip to content

Punjab News: अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को अदालत ने दी बड़ी राहत

Bikram Singh Majithia
Bikram Singh Majithia
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है खबर है कि अदालत ने मजीठा पुलिस स्टेशन मामले में मजीठिया को बड़ी राहत दी है। मिली जानकारी के मुताबिक अदालत ने मजीठा पुलिस स्टेशन मामले में बिक्रम सिंह मजीठिया (Bikram Singh Majithia) को जमानत दे दी है। अमृतसर जिला न्यायालय ने पहले उन्हें अंतरिम जमानत दी थी लेकिन अब उन्हें स्थायी जमानत मिल गई है।

अदालत ने सुनाया फैसला

अदालत ने अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया और उनके साथियों की मजीठा पुलिस स्टेशन पर कथित हमले के मामले में स्थायी जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

बता दे कि कल यानि 3 जुलाई को अदालत ने जमानत याचिका पर सुनवाई की थी। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं और आज 4 जुलाई को फैसला सुनाने के लिए मामला सुरक्षित रख लिया।