Skip to content

Punjab Congress News: चरणजीत चन्नी के घर बैठक पर बोले राजा वड़िंग, बोले- कांग्रेस में कोई कलह नहीं

Amarinder Singh Raja Warring
Amarinder Singh Raja Warring
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Congress News: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का मोरिंडा स्थित पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के घर पर हुई बैठक के संबंध में पहला बयान सामने आया है। अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग (Amarinder Singh Raja Warring) ने कहा कि चन्नी पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और उनके घर पर नेताओं का जमावड़ा चिंता का विषय नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस में कोई कलह या गुटबाजी नहीं है।

नियमों अनुसार होगी कार्रवाई

इसके साथ ही राजा वड़िंग ने कहा कि प्रत्येक नेता को अपने विचार व्यक्त करने का पूरा अधिकार है, लेकिन किसी को भी पार्टी की सीमा पार करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी अनुशासन का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

उन्होंने कहा कि चरणजीत चन्नी जब चाहें कांग्रेस हाई कमान से मिल सकते हैं और इसमें कोई बुराई नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी वरिष्ठ नेता उनका सम्मान करते हैं और वे उन्हें अपने सिर का ताज मानते हैं। वड़िंग ने कहा कि चरणजीत चन्नी हमारे वरिष्ठ नेता और हमारे सिर का ताज हैं।