Saturday, 04 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Punjab Congress News: चरणजीत चन्नी के घर बैठक पर बोले राजा वड़िंग, बोले- कांग्रेस में कोई कलह नहीं
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Congress News: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का मोरिंडा स्थित पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के घर पर हुई बैठक के संबंध में पहला बयान सामने आया है।
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग (Amarinder Singh Raja Warring) ने कहा कि चन्नी पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और उनके घर पर नेताओं का जमावड़ा चिंता का विषय नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस में कोई कलह या गुटबाजी नहीं है।