Monday, 22 June 2026
दुनिया
Gas Plant Explosion: गैस प्लांट में जोरदार धमाका, 54 लोग घायल; 18 से ज्यादा लापता, मचा हड़कंप
डेली संवाद, कतर।
Gas Plant Explosion: कतर (Qatar) के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र रस लाफान में स्थित बरजान गैस आपूर्ति संयंत्र में एक बड़ा विस्फोट हो गया, जिसके बाद भीषण आग लग गई। इस हादसे में कम से कम 54 कर्मचारी घायल हो गए हैं, जबकि 18 लोग अभी भी लापता है।
कतर (Qatar) के रास लाफान में एक प्रमुख नेचुरल गैस एक्सपोर्ट टर्मिनल में तेज धमाका हुआ। हादसा तब हुआ जब ईरान के हमले के बाद यहां कर्मचारियों की ओर से टर्मिनल को दोबारा शुरू करने की कोशिश की जा रही थी। तेज धमाके के चलते के चलते वहां भीषण आग लग गई।
Qatar Gas Plant Explosion[/caption]
54 कर्मचारी घायल
इस हादसे में जिसमें करीब 54 लोगों के घायल होने की खबर है, जबकि 18 लोग लापता है। घटना के बाद शुरुआती जानकारी में केवल कुछ लोगों के घायल होने की बात कही गई थी, लेकिन कुछ ही घंटों में कतर के गृह मंत्रालय ने हताहतों की संख्या बढ़ाकर 54 घायल और 18 लापता बताई। [caption id="attachment_21694" align="aligncenter" width="1200"]
Qatar Gas Plant Explosion[/caption]