डेली संवाद, कतर।
Gas Plant Explosion: कतर (Qatar) के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र रस लाफान में स्थित बरजान गैस आपूर्ति संयंत्र में एक बड़ा विस्फोट हो गया, जिसके बाद भीषण आग लग गई। इस हादसे में कम से कम 54 कर्मचारी घायल हो गए हैं, जबकि 18 लोग अभी भी लापता है।
कतर (Qatar) के रास लाफान में एक प्रमुख नेचुरल गैस एक्सपोर्ट टर्मिनल में तेज धमाका हुआ। हादसा तब हुआ जब ईरान के हमले के बाद यहां कर्मचारियों की ओर से टर्मिनल को दोबारा शुरू करने की कोशिश की जा रही थी। तेज धमाके के चलते के चलते वहां भीषण आग लग गई।
54 कर्मचारी घायल
इस हादसे में जिसमें करीब 54 लोगों के घायल होने की खबर है, जबकि 18 लोग लापता है। घटना के बाद शुरुआती जानकारी में केवल कुछ लोगों के घायल होने की बात कही गई थी, लेकिन कुछ ही घंटों में कतर के गृह मंत्रालय ने हताहतों की संख्या बढ़ाकर 54 घायल और 18 लापता बताई।
[caption id="attachment_21694" align="aligncenter" width="1200"]
Qatar Gas Plant Explosion[/caption]
फिलहाल विस्फोट के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और नुकसान का पूरा आकलन किया जा रहा है। आपातकालीन टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। इस हादसे से कतर के ऊर्जा निर्यात ढांचे और वैश्विक गैस आपूर्ति पर संभावित असर को लेकर भी चिंताएं बढ़ गई हैं।
कतर दुनिया के टॉप नेचुरल गैस उत्पादकों में से एक है, ऐसे में यहां के इंडस्ट्रियल एरिया में हुए इस बड़े धमाके का असर वैश्विक ऊर्जा बाजार पर भी पड़ सकता है। उधर, ईरान की ओर से होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने के चलते कतर अपने सप्लायर को गैस की आपूर्ति नहीं कर पा रहा था, जिसके चलते कतर ने अपना उत्पादन बंद कर दिया था।