Skip to content

Punjab News: पंजाब में कबड्डी खिलाड़ी की नहर में डूबने से मौत, मचा हड़कंप

पंजाब में कबड्डी खिलाड़ी की नहर में डूबने से मौत
पंजाब में कबड्डी खिलाड़ी की नहर में डूबने से मौत
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, माछीवाड़ा साहिब। Punjab News: पंजाब (Punjab) में 22 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी की नहर में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक माछीवाड़ा साहिब के गांव तक्खरां के रहने वाले 22 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी प्रदीप सिंह औजला की सरहिंद नहर में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई।

दोस्तों के साथ गया था नहाने

बताया जा रहा है कि प्रदीप सिंह गांव पुनिया के निकट बहती सरहिंद नहर में अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था। नहाते समय उसका पैर फिसल गया और वे पानी के तेज बहाव में बह गया। [caption id="attachment_21689" align="aligncenter" width="1200"] डूबने से कबड्डी खिलाड़ी की मौत डूबने से कबड्डी खिलाड़ी की मौत[/caption]

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इस दौरान दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी के तेज बहाव के कारण वे उन्हें बचा नहीं सके। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से प्रदीप की तलाश शुरू की। वहीं कुछ समय बाद उसका शव बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।