Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार

फैक्ट्री में भीषण आग
फैक्ट्री में भीषण आग
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जिला जालंधर (Jalandhar) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर कि जालंधर में सर्जिकल कॉम्प्लेक्स के पास स्थित एक फैक्ट्री में भयानक आग लग गई है। मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर-कपूरथला रोड पर सर्जिकल कॉम्प्लेक्स के पास स्थित एक फैक्ट्री में आग लग गई। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैल गई और धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा।

फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

वहीं आग की सूचना मिलते ही फैक्ट्री मालिक और आसपास के लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को अलर्ट किया। सूचना पाकर जालंधर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। इसके साथ ही किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और जांच में जुटी है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।