Monday, 22 June 2026
पंजाब
Jalandhar News: जालंधर में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: पंजाब के जिला जालंधर (Jalandhar) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर कि जालंधर में सर्जिकल कॉम्प्लेक्स के पास स्थित एक फैक्ट्री में भयानक आग लग गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर-कपूरथला रोड पर सर्जिकल कॉम्प्लेक्स के पास स्थित एक फैक्ट्री में आग लग गई। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैल गई और धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा।