ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 09 October 2026

Punjab DGP News: पंजाब का स्थायी DGP बना उत्तर प्रदेश का बेटा, IPS गौरव यादव ने जौनपुर के गांव से लेकर लखनऊ-कानपुर और पंजाब तक तय किया बड़ा सफर

Punjab DGP News: पंजाब का स्थायी DGP बना उत्तर प्रदेश का बेटा, IPS गौरव यादव ने जौनपुर के गांव से लेकर लखनऊ-कानपुर और पंजाब तक तय किया बड़ा सफर

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab DGP Gaurav Yadav News: पंजाब सरकार ने वरिष्ठ IPS अधिकारी गौरव यादव को राज्य का स्थायी पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया है। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, गौरव यादव इस पद पर दो साल तक कार्यरत रहेंगे। इससे पहले वह पंजाब के कार्यकारी डीजीपी के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

गौरव यादव के नाम पर लगी मुहर

स्थायी डीजीपी की नियुक्ति के लिए संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने तीन वरिष्ठ IPS अधिकारियों के नामों का चयन किया था। इनमें डॉ. शरद सत्या चौहान, हरप्रीत सिंह सिंधु और गौरव यादव शामिल थे। चयनित नामों में से गौरव यादव को पंजाब का स्थायी डीजीपी नियुक्त किया गया है।

1992 बैच के IPS अधिकारी गौरव यादव लंबे समय से पंजाब पुलिस में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। उनकी नियुक्ति को राज्य के पुलिस प्रशासन के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

कौन हैं गौरव यादव?

गौरव यादव 1992 बैच के IPS अधिकारी हैं और मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के नौपेड़वा क्षेत्र के निवासी हैं। वह पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के स्पेशल प्रिंसिपल सेक्रेटरी के पद पर भी कार्य कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें: पंजाब में 3000 करोड़ के GST घोटाले का पर्दाफाश, लोहा कारोबारियों समेत CA का नाम आया सामने

पंजाब पुलिस में अपने कार्यकाल के दौरान गौरव यादव ने मॉडर्नाइजेशन विंग समेत कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। वह अकाली दल और बीजेपी गठबंधन सरकार के कार्यकाल में भी अहम पदों पर काम कर चुके हैं।

DGP.jpg

पिता रह चुके हैं सेना में कर्नल

गौरव यादव का संबंध उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के बेलापार गांव से बताया जाता है। उनके पिता भगवती प्रसाद यादव सेना में कर्नल रह चुके हैं। गौरव यादव अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र हैं।

उनके परिवार में दो बेटियां भी हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, एक बेटी एम्स में डॉक्टर है, जबकि दूसरी पीसीएस अधिकारी हैं। गौरव यादव की शिक्षा कानपुर, लखनऊ और दिल्ली में हुई है।

2022 से संभाल रहे थे कार्यकारी डीजीपी की जिम्मेदारी

पंजाब के पूर्व डीजीपी वीके भावरा के छुट्टी पर जाने के बाद 4 जुलाई 2022 को गौरव यादव को डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। इसके बाद से वह कार्यकारी डीजीपी के रूप में पंजाब पुलिस का नेतृत्व कर रहे थे।

स्थायी डीजीपी की नियुक्ति को लेकर लंबे समय से प्रक्रिया लंबित थी। अब गौरव यादव की स्थायी नियुक्ति के साथ पंजाब पुलिस को नियमित डीजीपी मिल गया है। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, उनका कार्यकाल दो साल का होगा।