ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 22 April 2025

Gauri Khan: मुश्किलों में शाहरुख खान की पत्नी का रेस्टोरेंट, लगा ये बड़ा आरोप; सपोर्ट में उतरे ये फेमस शेफ

डेली संवाद, मुंबई। Gauri Khan: शाहरुख खान की पत्नी और इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान का रेस्टोरेंट टोरी (Torri) बीते कुछ समय पहले विवादों में आ गया। विवाद की वजह ये रही कि एक इन्फ्लुएंसर सार्थक सचदेव ने दावा किया कि रेस्टोरेंट में लोगों को नकली पनीर परोसा जा रहा है। उन्होंने पनीर को नकली प्रूव करने के लिए टेस्ट भी किया था। विवादों के बीच अब पॉपुलर शेफ विकास खन्ना ( Vikas Khanna ) गौरी के सपोर्ट में उतरे हैं। उनका कहना है कि इन्फ्लूएंसर का दावा पूरी तरह बेबुनियाद है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर शेफ विकास खन्ना ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टोरी सेक्शन में एक तस्वीर शेयर कर लिखा है, मैं कई दशकों से कुकिंग और फूड साइंस पर काम कर रहा हूं। मैंने आज तक इतनी बेबुनियाद मिस इंफॉर्मेशन नहीं देखी। एक यूट्यूबर खुद को फूड साइंटिस्ट बता रहा है। आयोडीन आलू, चावल, ब्रेड, कॉर्नफ्लोर और केले पर रिएक्ट कर रंग बदलता है। इन सामग्री के इस्तेमाल में क्रॉस कंटेमिनेशन भी हो सकता है। ये बहुत डरावना है कि बिना क्वालिफिकेशन वाले लोगों को संजीदगी से लिया जा रहा है। [caption id="attachment_21112" align="aligncenter" width="800"] Benefits of Paneer Paneer[/caption]

रेस्टोरेंट ने भी दी थी दावे पर सफाई

इन्फ्लुएंसर सार्थक सचदेव का वीडियो वायरल होने के बाद मुंबई में स्थित गौरी खान के रेस्टोरेंट के ऑफिशियल पेज से दावे पर सफाई दी गई थी। कमेंट में रेस्टोरेंट की तरफ से लिखा गया, आयोडीन स्टार्च की मौजूदगी को दर्शाता है पनीर की शुद्धता को नहीं। रेसिपी में सोया बेस्ड इंग्रीडिएंट्स हैं, इस वजह से ये नतीजा एक्पेक्टेड है। हम अपने पनीर और इंग्रीडिएंट्स की शुद्धता पर कायम हैं।

इन्फ्लुएंसर ने डिलीट किया वीडियो

विवाद बढ़ने के बाद इन्फ्लुएंसर सार्थक सचदेव ने वो वीडियो डिलीट कर दिया है, जिसमें उन्होंने रेस्टोरेंट पर संगीन आरोप लगाए थे। वीडियो में उन्होंने गौरी खान ही नहीं बल्कि सेलेब्स शिल्पा शेट्टी, विराट कोहली के रेस्टोरेंट के पनीर की भी टेस्टिंग की थी।

सेलेब्स की पसंदीदा जगह है टोरी, देखिए तस्वीरें-

[caption id="attachment_29015" align="aligncenter" width="800"] Shahrukh Khan's Wife Gauri's Restaurant In Controversy Tori is the favorite place of celebs[/caption]

ये सेलेब्स भी हैं रेस्टोरेंट के मालिक

कंगना रनोट: कंगना रनोट ने मनाली में रेस्टोरेंट खोला है। वेलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी को इसका उद्घाटन हुआ है। एक्ट्रेस ने रेस्टोरेंट का नाम द माउंटेन स्टोरी रखा है। प्रियंका चोपड़ा: प्रियंका चोपड़ा ने साल 2021 में न्यूयॉर्क में अपना रेस्टोरेंट खोला है। प्रियंका के रेस्टोरेंट का नाम सोना है जहां इंडियन फूड मिलता है। आशा भोसले: लीजेंड्री सिंगर आशा भोसले के दुबई, कुवैत और बर्मिंघम में लग्जरी रेस्टोरेंट हैं, जिसका नाम वफी मॉल है। उनके रेस्टोरेंट में भारतीय व्यंजन मिलते हैं। हॉलीवुड एक्टर टॉप क्रूज भी आशा के रेस्टोरेंट जा चुके हैं। शिल्पा शेट्टी: शिल्पा शेट्टी का मुंबई के वर्ली इलाके में बेस्टियन चेन नाम का एक रेस्टोरेंट है। सुष्मिता सेन: बंगाली ब्यूटी सुष्मिता सेन मुंबई में बंगाली मौजीक किचन रेस्टोरेंट की मालकिन हैं। इस रेस्टोरेंट की खासियत बंगाली खाना है। बॉबी देओल: आश्रम एक्टर बॉबी देओल का मुंबई के अंधेरी इलाके में सम प्लेस एल्स नाम का एक रेस्टोरेंट है। ये एक इंडो-चाइनीज रेस्टोरेंट है। सुनील शेट्टी: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी मिसचीफ डाइनिंग बार के मालिक हैं। अर्जुन रामपाल: एक्टर अर्जुन रामपाल दिल्ली के एक 5 स्टार होटल के डिस्कोथेक के मालिक हैं। यहां एक लाउंज और क्लब भी है।