ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 12 December 2025

Gold-Silver Price: सोने और चांदी में आया भारी उछाल, जाने आज की नई कीमतें

Gold-Silver Price
Gold-Silver Price
डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: सोना की कीमतों में शुक्रवार को हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली, जबकि चांदी में प्रॉफिट बुकिंग के चलते थोड़ी गिरावट आई है। बता दे कि बीते कई दिनों से सोने और चांदी में चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज सुबह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ( MCX ) पर फरवरी की कॉन्ट्रैक्ट एक्सपायरी वाला सोना 0.10 प्रतिशत के उछाल के साथ 1,32,599 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया, जबकि मार्च की कॉन्ट्रैक्ट एक्सपायरी वाली चांदी 0.50% कमजोर होकर 1,97,951 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी।
यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत
इससे एक दिन पहले यानी गुरुवार को चांदी ने इतिहास में पहली बार 1 लाख 98 हजार रुपये के भाव पर पार कर नया रिकॉर्ड बनया। यह MCX पर 1,98,814 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई, जबकि क्लोजिंग 5.33% की शानदार छलांग लगाते हुए 1,98,799 रुपये पर हुई। [caption id="attachment_93033" align="alignnone" width="1200"] Gold and Silver Rate Today Gold and Silver Rate Today[/caption] सोना ने भी 2 प्रतिशत का उछाल दर्ज करते हुए 1,32,469 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बंद हुआ। बता दे कि दोनों मेटल्स की कीमतों में यह उछाल अमेरिकी फेडरल रिजर्व की तरफ से बेंचमार्क ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की कटौती के बाद आई।