Gold-Silver Price: सोने और चांदी में आया भारी उछाल, जाने आज की नई कीमतें

Muskaan Dogra
2 Min Read
Gold-Silver Price
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: सोना की कीमतों में शुक्रवार को हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली, जबकि चांदी में प्रॉफिट बुकिंग के चलते थोड़ी गिरावट आई है। बता दे कि बीते कई दिनों से सोने और चांदी में चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

आज सुबह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर फरवरी की कॉन्ट्रैक्ट एक्सपायरी वाला सोना 0.10 प्रतिशत के उछाल के साथ 1,32,599 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया, जबकि मार्च की कॉन्ट्रैक्ट एक्सपायरी वाली चांदी 0.50% कमजोर होकर 1,97,951 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत

इससे एक दिन पहले यानी गुरुवार को चांदी ने इतिहास में पहली बार 1 लाख 98 हजार रुपये के भाव पर पार कर नया रिकॉर्ड बनया। यह MCX पर 1,98,814 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई, जबकि क्लोजिंग 5.33% की शानदार छलांग लगाते हुए 1,98,799 रुपये पर हुई।

Gold and Silver Rate Today
Gold and Silver Rate Today

सोना ने भी 2 प्रतिशत का उछाल दर्ज करते हुए 1,32,469 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बंद हुआ। बता दे कि दोनों मेटल्स की कीमतों में यह उछाल अमेरिकी फेडरल रिजर्व की तरफ से बेंचमार्क ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की कटौती के बाद आई।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *