Tuesday, 22 July 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Gold Price Today: सोने और चांदी के दामों में उछाल, प्रति 10 ग्राम की कीमत 1 लाख से ऊपर जाएगा गोल्ड
डेली संवाद, नई दिल्ली।
Gold Price Today News Update: सोने (Gold) और चांदी (Silver) के रेट में इजाफा हुआ है। चांदी आज यानी 22 जुलाई को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार चांदी की कीमत ₹787 बढ़कर ₹1,14,252 प्रति किलोग्राम हो गई है। इससे पहले चांदी ₹1,13,465 पर थी।
gold[/caption]
GOLD[/caption]
यह भी पढ़ें: कौन हैं अनमोल गगन मान? जिन्होंने MLA पद से इस्तीफा देकर राजनीति से सन्यास ले लिया
वहीं सोना (Gold) अपने ऑल टाइम हाई के करीब पहुंच गया है। 24 कैरेट सोने का दाम ₹467 बढ़कर ₹99,363 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले इसका दाम ₹98,896 पर था। सोने ने 8 जून को ₹99,454 का ऑल टाइम हाई बनाया था। [caption id="attachment_50804" align="aligncenter" width="800"]
gold[/caption]
बड़े शहरों में Gold की कीमत
- दिल्ली: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,440 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹93,000
- मुंबई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,290 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,850
- कोलकाता: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,290 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,850
- चेन्नई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,290 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,850
- भोपाल: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹101,340 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,900
1 लाख 3 हजार तक जा सकता है सोना
गोल्ड के कारोबारियों के अनुसार अमेरिका के टैरिफ के चलते जियो पॉलिटिकल टेंशन बने हुए हैं। इससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। इससे गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 1 लाख 3 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी इस साल 1 लाख 30 हजार रुपए तक जा सकती है। [caption id="attachment_50322" align="aligncenter" width="800"]
GOLD[/caption]