Skip to content

Gold Price Today: सोने और चांदी के दामों में उछाल, प्रति 10 ग्राम की कीमत 1 लाख से ऊपर जाएगा गोल्ड

Gold-Silver Price
Gold-Silver Price
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, नई दिल्ली। Gold Price Today News Update: सोने (Gold) और चांदी (Silver) के रेट में इजाफा हुआ है। चांदी आज यानी 22 जुलाई को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार चांदी की कीमत ₹787 बढ़कर ₹1,14,252 प्रति किलोग्राम हो गई है। इससे पहले चांदी ₹1,13,465 पर थी।

यह भी पढ़ें: कौन हैं अनमोल गगन मान? जिन्होंने MLA पद से इस्तीफा देकर राजनीति से सन्यास ले लिया

वहीं सोना (Gold) अपने ऑल टाइम हाई के करीब पहुंच गया है। 24 कैरेट सोने का दाम ₹467 बढ़कर ₹99,363 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले इसका दाम ₹98,896 पर था। सोने ने 8 जून को ₹99,454 का ऑल टाइम हाई बनाया था। [caption id="attachment_50804" align="aligncenter" width="800"] gold gold[/caption]

बड़े शहरों में Gold की कीमत

  • दिल्ली: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,440 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹93,000
  • मुंबई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,290 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,850
  • कोलकाता: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,290 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,850
  • चेन्नई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,290 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,850
  • भोपाल: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹101,340 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,900

1 लाख 3 हजार तक जा सकता है सोना

गोल्ड के कारोबारियों के अनुसार अमेरिका के टैरिफ के चलते जियो पॉलिटिकल टेंशन बने हुए हैं। इससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। इससे गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 1 लाख 3 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी इस साल 1 लाख 30 हजार रुपए तक जा सकती है। [caption id="attachment_50322" align="aligncenter" width="800"] GOLD GOLD[/caption]

इस साल अब तक 23,201 रुपए महंगा हुआ सोना

इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 23,201 रुपए बढ़कर 99,363 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 28,235 रुपए बढ़कर 1,14,252 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।

सर्टिफाइड गोल्ड खरीदें

एक्सपर्ट बताते हैं कि ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

Watch on Daily Samvad