ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 27 May 2025

Gold-Silver Price: सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव, चांदी में भी मिली राहत, जानें आज के नए रेट

डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: सोने और चांदी ( Gold-Silver) की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने के लिए बाजार जा रहे हैं तो पहले 27 मई का ताजा भाव जान लें। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर आज यानी मंगलवार को सोने की कीमत में 490 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। नई कीमतों के बाद सोने की कीमतें 98000 और चांदी की कीमतें 1 लाख पर ट्रेंड कर रही हैं। सर्राफा बाजार द्वारा आज मंगलवार यानी 27 मई 2025 को जारी सोने-चांदी के रेट के मुताबिक 22 कैरेट सोने की कीमत 90,100 रुपये, 24 कैरेट 98,280 रुपये और 18 ग्राम सोने की कीमत 73,720 रुपये पर ट्रेंड कर रही है। एक किलो चांदी की कीमत एक लाख रुपये है।