Wednesday, 13 May 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Gold-Silver Price: सोने-चांदी के भाव में आया जबरदस्त उछाल, 3 लाख के पार हुए चांदी, जाने आज के लेटेस्ट रेट्स
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Gold-Silver Price: सरकार ने सोने और चांदी पर इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ा दी है। इससे आज सोने और चांदी की कीमत में भारी उछाल आई है। एमसीएक्स (
MCX
) पर शुरुआती कारोबार में सोना 10,000 रुपये से अधिक उछला है जबकि चांदी की कीमत में 18,000 रुपये की तेजी आई है।
केंद्र सरकार ने सोना और चांदी के आयात पर लगने वाली ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% कर दी है। इसी के चलते 10 ग्राम सोने का भाव 1.63 लाख रुपए और 1 किलो चांदी का भाव 2.97 लाख रुपए पर पहुंच गया है।
Gold-Silver Price[/caption]
कुल प्रभावी टैक्स 15%
सरकार ने सोने पर 10% बेसिक कस्टम ड्यूटी और 5% एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस (AIDC) लगाया है। इस तरह कुल प्रभावी टैक्स 15% हो गया है। इससे पहले 2024 के बजट में वित्त मंत्री सीतारमण ने इंपोर्ट ड्यूटी 15% से घटाकर 6% की थी। [caption id="attachment_98599" align="aligncenter" width="1200"]
Gold-Silver Price[/caption]