Skip to content

Gold-Silver Price: सोने-चांदी के भाव में आया जबरदस्त उछाल, 3 लाख के पार हुए चांदी, जाने आज के लेटेस्ट रेट्स

Gold-Silver Price
Gold-Silver Price
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: सरकार ने सोने और चांदी पर इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ा दी है। इससे आज सोने और चांदी की कीमत में भारी उछाल आई है। एमसीएक्स ( MCX ) पर शुरुआती कारोबार में सोना 10,000 रुपये से अधिक उछला है जबकि चांदी की कीमत में 18,000 रुपये की तेजी आई है। केंद्र सरकार ने सोना और चांदी के आयात पर लगने वाली ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% कर दी है। इसी के चलते 10 ग्राम सोने का भाव 1.63 लाख रुपए और 1 किलो चांदी का भाव 2.97 लाख रुपए पर पहुंच गया है।

कुल प्रभावी टैक्स 15%

सरकार ने सोने पर 10% बेसिक कस्टम ड्यूटी और 5% एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस (AIDC) लगाया है। इस तरह कुल प्रभावी टैक्स 15% हो गया है। इससे पहले 2024 के बजट में वित्त मंत्री सीतारमण ने इंपोर्ट ड्यूटी 15% से घटाकर 6% की थी। [caption id="attachment_98599" align="aligncenter" width="1200"] Gold-Silver Price Gold-Silver Price[/caption]
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
5 जून वाला सोना पिछले सत्र में 1,53,442 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था और आज यह 1,54,851 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 10,002 रुपये की तेजी के साथ 1,63,444 रुपये पर पहुंच गया। इसी तरह चांदी की कीमत में भी काफी तेजी आई है। 3 जुलाई की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,79,062 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी और आज यह 2,90,224 रुपये पर खुली। शुरुआती कारोबार में यह 18,540 रुपये यानी 6.64 फीसदी तेजी के साथ 2,97,602 रुपये पर पहुंच गई। 4 सितंबर की डिलीवरी वाली चांदी 18,657 रुपये की तेजी के साथ 3,032,50 रुपये पहुंच गई।

Watch on Daily Samvad