Friday, 29 May 2026
बिजनेस
Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Gold-Silver Price: देशभर में आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई है। एमसीएक्स (MCX) पर दोनों धातुएं शुरुआती कारोबार में गिरावट के साथ ट्रेड कर रही हैं।
सोने की कीमत में 700 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी 1,500 रुपये से ज्यादा सस्ती हो गई। सर्राफा बाजार में भी दोनों धातुओं की कीमत में शुरुआती कारोबार में मामूली गिरावट दिख रही है।