Skip to content

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

Gold-Silver Price
Gold-Silver Price
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: देशभर में आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई है। एमसीएक्स (MCX) पर दोनों धातुएं शुरुआती कारोबार में गिरावट के साथ ट्रेड कर रही हैं। सोने की कीमत में 700 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी 1,500 रुपये से ज्यादा सस्ती हो गई। सर्राफा बाजार में भी दोनों धातुओं की कीमत में शुरुआती कारोबार में मामूली गिरावट दिख रही है।

1,60,454 रुपये पर खुला सोना

एमसीएक्स में 5 अगस्त की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,60,903 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था और आज यह 1,60,454 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 706 रुपये की गिरावट के साथ 160197 रुपये तक फिसला।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इसी तरह 3 जुलाई की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 269537.00 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी और आज यह 2,68,368 रुपये पर खुली। शुरुआती कारोबार में यह 1,519 रुपये की गिरावट के साथ 2,68,018 रुपये तक फिसली।

चांदी की कीमत में गिरावट

इस बीच सर्राफा मार्केट में भी सोने और चांदी की कीमत में मामूली गिरावट आई है। गुड रिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना 10 रुपये की गिरावट के साथ 1,56,050 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट वाला सोना भी 10 रुपये की गिरावट के साथ 1,43,040 रुपये और 18 कैरेट वाला सोना 10 रुपये नीचे 1,17,030 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। चांदी भी 100 रुपये की गिरावट के साथ 2,74,900 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रहा है।