ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 17 March 2025

Gold-Silver Price: सोने की कीमतों में अचानक उछाल, चांदी भी हुई महंगी

डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि सोमवार को सोने की कीमतों में भारी बढ़ोतरी आई है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, गुरुवार शाम 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत 86,843 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जो आज सुबह (सोमवार) बढ़कर 87,891 रुपये हो गई है। भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।

सोना अब 87,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर है, जबकि चांदी की कीमत 99,000 रुपये प्रति किलोग्राम है।999 शुद्धता वाले 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 87891 रुपये है। वहीं 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 99685 रुपये है।