Tuesday, 28 October 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Gold Silver Price Today: सोना-चांदी के भाव में आज फिर से बड़ी गिरावट, 3000 तक सस्ते हुए दाम
डेली संवाद, नई दिल्ली/जालंधर।
Gold Silver Price Today: देश में सोने और चांदी के रेट लगातार घट रहे हैं। आज भी सोने और चांदी के रेट में गिरावट आई है। जिससे सोने-चांदी के खरीदारों के लिए राहत की खबर है। घरेलू बाजार में सोना और चांदी के दामों में भारी गिरावट दर्ज की गई।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक, सोना करीब 2000 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 3000 रुपए प्रति किलो तक सस्ती हो गई। जानकारी के बताते हैं कि सोना और चांदी के दाम अभी और टूटेंगे।
[caption id="attachment_90160" align="aligncenter" width="1200"]
Gold and Silver Rate[/caption]
Gold and Silver Price Today[/caption]
Gold Rate Today[/caption]
Gold-Silver Price[/caption]
Gold-Silver Price[/caption]
अमेरिका में ब्याज दरें ऊंची बने रहने की संभावना से निवेशक सोने-चांदी से पैसा निकालकर अन्य सुरक्षित साधनों की ओर रुख कर रहे हैं। इससे कॉमेक्स (COMEX) मार्केट में गोल्ड और सिल्वर दोनों में दबाव बना हुआ है।
Gold and Silver Rate[/caption]
MCX पर कितनी कम हुई कीमतें?
MCX पर सोमवार शाम 24 कैरेट गोल्ड (Gold) की कीमत (Gold Price Today) 1.57% टूटकर 1,21,507 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,23,451 रुपए पर बंद हुआ था। दिनभर के कारोबार में सोने का लो लेवल 1,21,407 रुपए और हाई लेवल 1,22,890 रुपए दर्ज हुआ।यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार
वहीं चांदी में भी बड़ी गिरावट आई। शाम 5.15 बजे तक यह 2.06% टूटकर 1,44,436 रुपए प्रति किलो (Silver Price Today) पर पहुंच गई। पिछले सत्र में चांदी का भाव 1,47,479 रुपए प्रति किलो था, यानी 3034 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। [caption id="attachment_87810" align="aligncenter" width="1200"]
Gold and Silver Price Today[/caption]
IBJA रेट्स में भी कमी
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 441 रुपए सस्ता होकर 1,21,077 रुपए (Gold Rate Today) प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं चांदी में 2002 रुपए की गिरावट दर्ज की गई और इसका भाव 1,45,031 रुपए (Silver Rate Today) प्रति किलो रह गया। पंजाब के जालंधर में आज 28 अक्टूबर 2025 को सोने और चांदी की कीमतें इस प्रकार हैं। 24 कैरेट सोना ₹129,208 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹119,035 प्रति 10 ग्राम है। चांदी की कीमत ₹153,125 प्रति किलोग्राम है। [caption id="attachment_90254" align="aligncenter" width="1200"]
Gold Rate Today[/caption]
सोना (Gold) रेट
- 24 कैरेट: ₹129,208 प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट: ₹119,035 प्रति 10 ग्राम
चांदी (Silver) के रेट
- 1 किलो: ₹153,125
- 10 ग्राम: ₹1,531.25
Gold-Silver Price[/caption]
सोना-चांदी के रेट
| शहर | सोना/ 10 ग्राम | चांदी प्रति किलो |
| पटना | ₹121,760 | ₹144,690 |
| जयपुर | ₹121,810 | ₹144,750 |
| कानपुर | ₹121,860 | ₹144,810 |
| लखनऊ | ₹121,720 | ₹144,680 |
| भोपाल | ₹121,820 | ₹144,790 |
| इंदौर | ₹121,820 | ₹144,790 |
| चंडीगढ़ | ₹121,690 | ₹144,640 |
| रायपुर | ₹121,640 | ₹144,580 |
क्यों कमजोर हुआ सोना?
जानकारों के मुताबिक, डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं में गिरावट के चलते घरेलू दाम नीचे आए हैं। [caption id="attachment_89544" align="aligncenter" width="1200"]
Gold-Silver Price[/caption]
अमेरिका में ब्याज दरें ऊंची बने रहने की संभावना से निवेशक सोने-चांदी से पैसा निकालकर अन्य सुरक्षित साधनों की ओर रुख कर रहे हैं। इससे कॉमेक्स (COMEX) मार्केट में गोल्ड और सिल्वर दोनों में दबाव बना हुआ है।