Skip to content

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी के भाव में आज फिर से बड़ी गिरावट, 3000 तक सस्ते हुए दाम

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी के भाव में आज फिर से बड़ी गिरावट, 3000 तक सस्ते हुए दाम
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, नई दिल्ली/जालंधर। Gold Silver Price Today: देश में सोने और चांदी के रेट लगातार घट रहे हैं। आज भी सोने और चांदी के रेट में गिरावट आई है। जिससे सोने-चांदी के खरीदारों के लिए राहत की खबर है। घरेलू बाजार में सोना और चांदी के दामों में भारी गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक, सोना करीब 2000 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 3000 रुपए प्रति किलो तक सस्ती हो गई। जानकारी के बताते हैं कि सोना और चांदी के दाम अभी और टूटेंगे। [caption id="attachment_90160" align="aligncenter" width="1200"] Gold and Silver Rate Gold and Silver Rate[/caption]

MCX पर कितनी कम हुई कीमतें?

MCX पर सोमवार शाम 24 कैरेट गोल्ड (Gold) की कीमत (Gold Price Today) 1.57% टूटकर 1,21,507 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,23,451 रुपए पर बंद हुआ था। दिनभर के कारोबार में सोने का लो लेवल 1,21,407 रुपए और हाई लेवल 1,22,890 रुपए दर्ज हुआ।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

वहीं चांदी में भी बड़ी गिरावट आई। शाम 5.15 बजे तक यह 2.06% टूटकर 1,44,436 रुपए प्रति किलो (Silver Price Today) पर पहुंच गई। पिछले सत्र में चांदी का भाव 1,47,479 रुपए प्रति किलो था, यानी 3034 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। [caption id="attachment_87810" align="aligncenter" width="1200"] Gold and Silver Price Today Gold and Silver Price Today[/caption]

IBJA रेट्स में भी कमी

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 441 रुपए सस्ता होकर 1,21,077 रुपए (Gold Rate Today) प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं चांदी में 2002 रुपए की गिरावट दर्ज की गई और इसका भाव 1,45,031 रुपए (Silver Rate Today) प्रति किलो रह गया। पंजाब के जालंधर में आज 28 अक्टूबर 2025 को सोने और चांदी की कीमतें इस प्रकार हैं। 24 कैरेट सोना ₹129,208 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹119,035 प्रति 10 ग्राम है। चांदी की कीमत ₹153,125 प्रति किलोग्राम है। [caption id="attachment_90254" align="aligncenter" width="1200"] Gold Rate Today Gold Rate Today[/caption]

सोना (Gold) रेट

  • 24 कैरेट: ₹129,208 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट: ₹119,035 प्रति 10 ग्राम

चांदी (Silver) के रेट

  • 1 किलो: ₹153,125
  • 10 ग्राम: ₹1,531.25
कृपया ध्यान दें: ये कीमतें आज की हैं और इनमें उतार-चढ़ाव हो सकता है। खरीदारी करने से पहले ज्वैलर्स से नवीनतम दरों की पुष्टि कर लें। [caption id="attachment_79925" align="aligncenter" width="1200"] Gold-Silver Price Gold-Silver Price[/caption]

सोना-चांदी के रेट

शहर सोना/ 10 ग्राम चांदी प्रति किलो
पटना ₹121,760 ₹144,690
जयपुर ₹121,810 ₹144,750
कानपुर ₹121,860 ₹144,810
लखनऊ ₹121,720 ₹144,680
भोपाल ₹121,820 ₹144,790
इंदौर ₹121,820 ₹144,790
चंडीगढ़ ₹121,690 ₹144,640
रायपुर ₹121,640 ₹144,580

क्यों कमजोर हुआ सोना?

जानकारों के मुताबिक, डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं में गिरावट के चलते घरेलू दाम नीचे आए हैं। [caption id="attachment_89544" align="aligncenter" width="1200"] Gold-Silver Price Gold-Silver Price[/caption] अमेरिका में ब्याज दरें ऊंची बने रहने की संभावना से निवेशक सोने-चांदी से पैसा निकालकर अन्य सुरक्षित साधनों की ओर रुख कर रहे हैं। इससे कॉमेक्स (COMEX) मार्केट में गोल्ड और सिल्वर दोनों में दबाव बना हुआ है।

निवेशक क्या करें?

एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर कोई लॉन्ग टर्म निवेशक है तो गिरावट पर खरीदारी का मौका मिल सकता है। हालांकि, अल्पावधि में कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।