ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 15 July 2026

Gold-Silver Price: सोना खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर, कीमतों में आया बड़ा बदलाव; चांदी के दाम भी देखें

Gold-Silver Price
Gold-Silver Price
डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में आज उतार-चढ़ाव देखने को मिला। वायदा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के भाव में गिरावट दर्ज की गई, जबकि सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सितंबर 2026 डिलीवरी वाली चांदी वायदा कीमत 2,157 रुपये की गिरावट के साथ 2,20,871 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। वहीं, अगस्त 2026 डिलीवरी वाला सोना वायदा 1,517 रुपये टूटकर 1,40,740 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

तीसरे सत्र में तेजी

इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में अमेरिकी महंगाई के अनुमान से कम रहने के चलते सोने और चांदी की कीमतों में बढ़त दर्ज की गई थी। वहीं, कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तीसरे सत्र में तेजी जारी रही।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

दूसरी ओर, सर्राफा बाजार में सोने के दाम बढ़े हैं। गुड रिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोना 770 रुपये की तेजी के साथ 1,43,570 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत में 700 रुपये का उछाल आया है और यह 1,31,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। 18 कैरेट सोने की कीमत भी 570 रुपये बढ़कर 1,07,670 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। जबकि चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर बनी हुई है।