Gold-Silver Price: सोना खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर, कीमतों में आया बड़ा बदलाव; चांदी के दाम भी देखें
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Gold-Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में आज उतार-चढ़ाव देखने को मिला। वायदा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के भाव में गिरावट दर्ज की गई, जबकि सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सितंबर 2026 डिलीवरी वाली चांदी वायदा कीमत 2,157 रुपये की गिरावट के साथ 2,20,871 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। वहीं, अगस्त 2026 डिलीवरी वाला सोना वायदा 1,517 रुपये टूटकर 1,40,740 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।