डेली संवाद, थाईलैंड।
Thailand Visa: थाईलैंड (Thailand) घूमने की योजना बना रहे भारतीय पर्यटकों के लिए राहत की खबर है। भारतीय नागरिकों को अब भी थाईलैंड में बिना वीजा प्रवेश की सुविधा जारी रहेगी, हालांकि ठहरने की अधिकतम अवधि में बदलाव किया गया है।
थाई सरकार ने बिना वीजा यात्रा की अवधि को 60 दिन से घटाकर अब 30 दिन कर दिया है। यानी भारतीय पर्यटक बिना वीजा के थाईलैंड जा सकेंगे, लेकिन वहां अधिकतम 30 दिनों तक ही रुक पाएंगे।
वीजा-मुक्त सुविधा का गलत इस्तेमाल
थाईलैंड (Thailand) के पर्यटन मंत्रालय के अनुसार, यह फैसला पर्यटकों के यात्रा पैटर्न और पर्यटन व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। सरकार का कहना है कि कुछ विदेशी नागरिक वीजा-मुक्त सुविधा का गलत इस्तेमाल कर रहे थे।
कई मामलों में अनधिकृत काम करने और वीजा नियमों के उल्लंघन की शिकायतें सामने आई थीं, जिसके बाद यह बदलाव किया गया। कुछ समय पहले थाई सरकार ने वीजा-मुक्त देशों की सूची में बदलाव करने का प्रस्ताव रखा था, जिसके चलते भारतीय यात्रियों में असमंजस की स्थिति बन गई थी।
[caption id="attachment_12971" align="aligncenter" width="1200"]
Thailand Visa Free[/caption]
सुविधा जारी रखने का फैसला
इसके बाद सरकार ने भारतीय नागरिकों के लिए वीजा-मुक्त यात्रा सुविधा जारी रखने का फैसला लिया। अब भारत के अलावा क्रोएशिया, बुल्गारिया, साइप्रस, माल्टा और मालदीव जैसे देशों के नागरिक भी थाईलैंड में 30 दिनों तक बिना वीजा प्रवेश कर सकेंगे।
वहीं थाई सरकार ने यह भी संकेत दिया है कि जरूरत पड़ने पर भविष्य में इस व्यवस्था की दोबारा समीक्षा की जा सकती है।