Monday, 13 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Punjab News: गोल्डन टेंपल के बाहर बहनों का हाई-वोल्टेज ड्रामा, एक ने दूसरी को मारे थप्पड़, वीडियो वायरल
डेली संवाद, अमृतसर।
Punjab News: अमृतसर के गोल्डन टेंपल परिसर के बाहर उस समय हंगामा मच गया, जब माथा टेकने आई दो सगी बहनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बहनों के बीच पहले किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई। देखते ही देखते एक बहन ने गुस्से में दूसरी को कई थप्पड़ मार दिए। इसके बाद दूसरी बहन भी जवाब देने के लिए उसकी ओर बढ़ी, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग कर दिया।
गोल्डन टेंपल के बाहर भिड़ीं सगी बहनें[/caption]
लोगों ने दोनों को समझाकर शांत कराया
वायरल वीडियो में दिखाई देता है कि टी-शर्ट पहने लड़की अचानक पीले सूट में मौजूद अपनी बहन पर हमला कर देती है और उसे लगातार थप्पड़ मारती है। इसके बाद पीले सूट वाली लड़की भी पलटकर उसकी ओर दौड़ती है, लेकिन एक युवक और अन्य लोगों ने उसे रोक लिया। कुछ देर बाद मौका मिलते ही वह दोबारा दूसरी बहन के पीछे दौड़ी, हालांकि आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को समझाकर शांत कराया। [caption id="attachment_23121" align="aligncenter" width="1200"]
गोल्डन टेंपल के बाहर भिड़ीं सगी बहनें[/caption]