डेली संवाद, अमृतसर।
Punjab News: अमृतसर के गोल्डन टेंपल परिसर के बाहर उस समय हंगामा मच गया, जब माथा टेकने आई दो सगी बहनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बहनों के बीच पहले किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई। देखते ही देखते एक बहन ने गुस्से में दूसरी को कई थप्पड़ मार दिए। इसके बाद दूसरी बहन भी जवाब देने के लिए उसकी ओर बढ़ी, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग कर दिया।
लोगों ने दोनों को समझाकर शांत कराया
वायरल वीडियो में दिखाई देता है कि टी-शर्ट पहने लड़की अचानक पीले सूट में मौजूद अपनी बहन पर हमला कर देती है और उसे लगातार थप्पड़ मारती है। इसके बाद पीले सूट वाली लड़की भी पलटकर उसकी ओर दौड़ती है, लेकिन एक युवक और अन्य लोगों ने उसे रोक लिया। कुछ देर बाद मौका मिलते ही वह दोबारा दूसरी बहन के पीछे दौड़ी, हालांकि आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को समझाकर शांत कराया।
[caption id="attachment_23121" align="aligncenter" width="1200"]
गोल्डन टेंपल के बाहर भिड़ीं सगी बहनें[/caption]
जानकारी के अनुसार, यह घटना गोल्डन टेंपल के घंटाघर गेट के सामने स्थित फव्वारे के पास शनिवार शाम करीब 6 बजे हुई। दोनों लड़कियां अमृतसर की रहने वाली हैं और साथ में माथा टेकने आई थीं। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया, जो मारपीट में बदल गया।
दोनों लड़कियां नाबालिग
कोतवाली थाना के एसएचओ हरमनजीत सिंह ने बताया कि दोनों लड़कियां नाबालिग हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कहासुनी के बाद उनके बीच हाथापाई हुई। फिलहाल विवाद की असली वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस वायरल वीडियो और मौके पर मौजूद लोगों से जानकारी जुटाकर पूरे मामले की जांच कर रही है।