Monday, 13 April 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
School Bus Accident: दो स्कूल बसों की आपस में भयानक टक्कर, कई बच्चे घायल, मची चीख-पुकार
डेली संवाद, नोएडा।
School Bus Accident: बच्चों से भरी दो स्कूली बसों की आपस में भयानक टक्कर होने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि दो स्कूल बसों की भिड़ंत हो गई है जिसमें एक दर्जन से अधिक स्कूली बच्चे घायल हो गए हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा (
Greater Noida
) के दादरी थाना क्षेत्र के रूपवास गांव के पास आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस दौरान दो बसों की आपस में टक्कर हो गई। इस टक्कर में एक दर्जन से अधिक स्कूली बच्चे घायल हो गए हैं जबकि एक बस चालक जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है।