School Bus Accident: दो स्कूल बसों की आपस में भयानक टक्कर, कई बच्चे घायल, मची चीख-पुकार

ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के दादरी थाना क्षेत्र के रूपवास गांव के पास आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस दौरान दो बसों की आपस में टक्कर हो गई।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Accident News
Highlights
  • दो स्कूल बसों की भयानक टक्कर
  • एक दर्जन से अधिक बच्चे घायल
  • बस चालक की हालत गंभीर
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नोएडा। School Bus Accident: बच्चों से भरी दो स्कूली बसों की आपस में भयानक टक्कर होने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि दो स्कूल बसों की भिड़ंत हो गई है जिसमें एक दर्जन से अधिक स्कूली बच्चे घायल हो गए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के दादरी थाना क्षेत्र के रूपवास गांव के पास आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस दौरान दो बसों की आपस में टक्कर हो गई। इस टक्कर में एक दर्जन से अधिक स्कूली बच्चे घायल हो गए हैं जबकि एक बस चालक जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है।

बस की जोरदार टक्कर

चश्मदीदों के मुताबिक रामाज्ञा स्कूल की एक तेज रफ्तार बस के चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और सामने से आ रही जीसस मैरी स्कूल की बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों बसों के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

हादसे के वक्त जीसस मैरी स्कूल की बस में लगभग 25 बच्चे सवार थे जबकि दूसरी बस खाली बताई जा रही है। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े और पुलिस को सूचना दी। घायल बच्चों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *