Sunday, 17 May 2026
देश
GST Bogus Billing Scam: पुलिस ने किया 128 करोड़ के फर्जी GST बिलिंग रैकेट का भंडाफोड़, कारोबारी समेत 6 लोग गिरफ्तार
डेली संवाद, नई दिल्ली।
GST Bogus Billing Scam News: दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने एक बड़े GST फ्रॉड रैकेट का पर्दाफाश करते हुए करीब 128 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने कुल 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर 250 से अधिक शैल कंपनियों के जरिए फर्जी इनवॉइस बनाकर बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी और नकद लेन-देन की हेराफेरी कर रहे थे। इनके तार उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में फैले हैं।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, यह पूरा नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय था और संगठित तरीके से काम कर रहा था। आरोपी फर्जी कंपनियां बनाकर उनके नाम पर
जीएसटी (GST)
इनवॉइस जारी करते थे, जिससे बिना वास्तविक व्यापार के ही भारी मात्रा में इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का गलत लाभ उठाया जा रहा था। इस फर्जीवाड़े के जरिए सरकारी राजस्व को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाया गया।
[caption id="attachment_85127" align="aligncenter" width="1200"]
GST Raid[/caption]
GST Bogus Billing Scam[/caption]
GST Raid[/caption]
रैकेट के बारे में अहम सुराग
दिल्ली पुलिस की EOW टीम को तकनीकी सर्विलांस और वित्तीय लेन-देन की गहन जांच के दौरान इस रैकेट के बारे में अहम सुराग मिले। जांच में सामने आया कि आरोपी डिजिटल माध्यमों और नकद लेन-देन दोनों का उपयोग करके पूरे नेटवर्क को संचालित कर रहे थे। इसके बाद पुलिस ने रणनीति बनाकर दरियागंज इलाके में छापेमारी की।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
दिल्ली पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में दिल्ली निवासी मास्टरमाइंड राजकुमार दीक्षित (43), गाजियाबाद के वसुंधरा निवासी विभाष मित्रा (34), मथुरा निवासी अमर (35), दिल्ली निवासी नितिन वर्मा (43), मो. वसीम (30) व आबिद (35) को भी दबोचा गया है। एक अन्य मुख्य आरोपी दिलीप कुमार फरार है। [caption id="attachment_111008" align="aligncenter" width="1200"]
GST Bogus Billing Scam[/caption]