ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 16 July 2026

GST News: जीएसटी डिप्टी कमिश्नर 50,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, भागने की कोशिश में पुलिस अफसरों से की हाथापाई, देखें VIDEO

GST-Scam
GST-Scam
डेली संवाद, वाराणसी। GST News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी (Varanasi GST New) में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। GST विभाग की डिप्टी कमिश्नर अंबिका सिंह को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान उन्होंने मौके से भागने की कोशिश की और उन्हें रोक रही चार महिला दरोगाओं के साथ कथित तौर पर हाथापाई भी की। इसके बाद विजिलेंस टीम ने उन्हें हिरासत में लेकर भेलूपुर थाने पहुंचाया, जहां उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। जानकारी के अनुसार, बजरडीहा निवासी अजय कुमार मौर्य, जो ब्लैक स्मिथ इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक हैं, ने विजिलेंस विभाग से शिकायत की थी।

50 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप

अजय का कहना था कि उन्होंने फरवरी 2023 का GST रिटर्न समय पर दाखिल किया था, लेकिन तकनीकी खामियों के कारण उनकी फाइल दोबारा जांच के लिए बुला ली गई। बताया गया कि संबंधित फील्ड अधिकारी की रिपोर्ट के बाद फाइल डिप्टी कमिश्नर अंबिका सिंह के पास भेजी गई। आरोप है कि फाइल को मंजूरी देने और टैक्स से जुड़े मामले का निस्तारण करने के बदले अंबिका सिंह ने 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। [caption id="attachment_23353" align="aligncenter" width="1200"] Ambika Singh GST Officers Ambika Singh GST Officers[/caption]

शिकायत के बाद विजिलेंस ने बिछाया जाल

शिकायतकर्ता अजय कुमार मौर्य ने रिश्वत देने से इनकार किया, लेकिन जब उन पर कार्रवाई की बात कही गई तो उन्होंने विजिलेंस विभाग से संपर्क किया। शिकायत की प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए गए। इसके बाद विजिलेंस टीम ने ट्रैप की योजना बनाई।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

बुधवार शाम करीब 6:30 बजे अजय ने अंबिका सिंह को वाराणसी के दादा रेस्टोरेंट में रिश्वत की रकम लेने के लिए बुलाया। जैसे ही डिप्टी कमिश्नर ने नोटों से भरा लिफाफा अपने कब्जे में लिया, पहले से मौजूद विजिलेंस टीम ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के दौरान भागने की कोशिश

विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तारी के दौरान अंबिका सिंह ने मौके से भागने का प्रयास किया। उन्हें रोकने के लिए तैनात चार महिला दरोगाओं ने उन्हें पकड़ लिया, जिसके दौरान कथित तौर पर हाथापाई भी हुई। इस दौरान रेस्टोरेंट के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अंबिका सिंह खुद को बचाने की गुहार लगाती रहीं और राहगीरों से कहा कि उन्हें गलत तरीके से फंसाया जा रहा है। हालांकि, विजिलेंस टीम ने उन्हें हिरासत में लेकर सरकारी वाहन से थाने पहुंचा दिया।

अन्य फाइलों की भी होगी जांच

विजिलेंस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद अंबिका सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही अब उनके द्वारा पूर्व में निस्तारित और स्वीकृत की गई अन्य फाइलों की भी जांच की जाएगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं अन्य मामलों में भी अनियमितता या रिश्वतखोरी तो नहीं हुई। [caption id="attachment_16381" align="aligncenter" width="1200"] GST Bogus Billing Scam GST Bogus Billing Scam[/caption]

भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई

विजिलेंस विभाग ने कहा है कि सरकारी कार्यालयों में रिश्वतखोरी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी कार्य के बदले रिश्वत मांगता है, तो इसकी सूचना तुरंत विजिलेंस को दें। इसके लिए विभाग ने हेल्पलाइन नंबर 9454401866 और 9454401222 जारी किए हैं, जहां शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। वाराणसी में GST डिप्टी कमिश्नर अंबिका सिंह की गिरफ्तारी को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। अब इस मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि क्या यह मामला केवल एक फाइल तक सीमित था या इसके पीछे रिश्वतखोरी का बड़ा नेटवर्क सक्रिय था।