Thursday, 25 June 2026
पंजाब
Punjab News: अकाली दल को बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता आम आदमी पार्टी में शामिल
डेली संवाद, गुरदासपुर।
Punjab News: पंजाब की राजनीति से जुड़ी इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि अकाली दल के वरिष्ठ नेता ने आम आदमी पार्टी (AAP) का हाथ थाम लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के जिला गुरदासपुर के कादियां हलके में शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख चेहरे और हलका इंचार्ज गुरइकबाल सिंह माहल ने पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन थाम लिया है।