Skip to content

Punjab News: अकाली दल को बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता आम आदमी पार्टी में शामिल

अकाली दल छोड़ गुरइकबाल माहल ने थामा AAP का दामन
अकाली दल छोड़ गुरइकबाल माहल ने थामा AAP का दामन
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, गुरदासपुर। Punjab News: पंजाब की राजनीति से जुड़ी इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि अकाली दल के वरिष्ठ नेता ने आम आदमी पार्टी (AAP) का हाथ थाम लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के जिला गुरदासपुर के कादियां हलके में शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख चेहरे और हलका इंचार्ज गुरइकबाल सिंह माहल ने पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन थाम लिया है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

गुरइकबाल सिंह माहल को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की मौजूदगी में चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया गया है। वहीं उनके आप में शामिल होने के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।