Thursday, 11 June 2026
दिल्ली
Guru Randhawa: पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी, पुलिस जांच में जुटी
डेली संवाद, नई दिल्ली।
Guru Randhawa Gym Attack in Delhi: राजधानी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में गुरुवार तड़के एक जिम के बाहर बाइक सवार दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर सनसनी फैला दी। राहत की बात यह रही कि घटना के समय जिम बंद था, जिसके कारण कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि, वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।
जानकारी के अनुसार, हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और जिम के बाहर पहुंचते ही कम से कम सात राउंड गोलियां चलाईं। फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के कुछ समय बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई, जिसमें कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े अनिल पंडित ग्रुप ने कथित तौर पर इस हमले की जिम्मेदारी ली है।
Guru Randhawa[/caption]
सुबह केयरटेकर के पहुंचने पर चला पता
घटना का खुलासा तब हुआ जब सुबह करीब 5:15 बजे जिम का केयरटेकर वहां पहुंचा। उसने जिम के शीशों पर गोलियों के निशान और टूटे हुए कांच देखे। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इलाके को घेरकर जांच शुरू की और फोरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को भी बुलाया गया। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से खाली कारतूस और अन्य महत्वपूर्ण सबूत जुटाए हैं। [caption id="attachment_20531" align="aligncenter" width="1200"]
Guru Randhawa[/caption]