Skip to content

Guru Randhawa: पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी, पुलिस जांच में जुटी

Firing In Punjab
Firing In Punjab
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, नई दिल्ली। Guru Randhawa Gym Attack in Delhi: राजधानी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में गुरुवार तड़के एक जिम के बाहर बाइक सवार दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर सनसनी फैला दी। राहत की बात यह रही कि घटना के समय जिम बंद था, जिसके कारण कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि, वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार, हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और जिम के बाहर पहुंचते ही कम से कम सात राउंड गोलियां चलाईं। फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के कुछ समय बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई, जिसमें कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े अनिल पंडित ग्रुप ने कथित तौर पर इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

सुबह केयरटेकर के पहुंचने पर चला पता

घटना का खुलासा तब हुआ जब सुबह करीब 5:15 बजे जिम का केयरटेकर वहां पहुंचा। उसने जिम के शीशों पर गोलियों के निशान और टूटे हुए कांच देखे। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इलाके को घेरकर जांच शुरू की और फोरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को भी बुलाया गया। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से खाली कारतूस और अन्य महत्वपूर्ण सबूत जुटाए हैं। [caption id="attachment_20531" align="aligncenter" width="1200"] Guru Randhawa Guru Randhawa[/caption]

गुरु रंधावा हैं जिम के ब्रांड एंबेसडर

पुलिस जांच में सामने आया है कि जिस फिटनेस सेंटर को निशाना बनाया गया, उसके मालिक राजौरी गार्डन के रहने वाले दो कारोबारी हैं। खास बात यह है कि लोकप्रिय पंजाबी गायक गुरु रंधावा इस जिम के ब्रांड एंबेसडर हैं। इसी कारण मामले को काफी संवेदनशील माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि फायरिंग का मकसद जिम मालिकों को धमकाना था या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

हमलावरों की पहचान के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके अलावा बदमाशों के भागने के संभावित रास्तों की भी जांच की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

रंगदारी और गैंगवार एंगल पर फोकस

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक, मामले की जांच के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। पुलिस इस वारदात को रंगदारी, गैंगस्टरों की आपसी रंजिश और कारोबारी विवाद जैसे विभिन्न एंगल से जोड़कर देख रही है। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट की भी जांच की जा रही है, जिसमें लॉरेंस गैंग से जुड़े लोगों द्वारा जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में कई स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना में शामिल बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।