ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 16 June 2026

St Soldier News: सेंट सोल्जर के छात्र ने किया संस्थान का नाम रोशन, प्रतिष्ठित संस्थानों में प्राप्त किया प्रवेश

Harsh Uppal Shinned Group's name across Country
Harsh Uppal Shinned Group's name across Country
डेली संवाद, जालंधर। St Soldier News: सेंट सोल्जर ग्रुप के मेधावी छात्र हर्ष उप्पल ने अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों से सेंट सोल्जर ग्रुप का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। अपनी निरंतर मेहनत, गहरी विषयगत समझ और अनुशासित अध्ययन के बल पर हर्ष ने देश के दो प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। हर्ष उप्पल, जो कि कक्षा 12वीं के बोर्ड परीक्षाओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में शामिल रहे हैं, ने चेन्नई मैथेमेटिकल इंस्टीट्यूट (CMI) में 100% छात्रवृत्ति के साथ प्रवेश प्राप्त किया है। इसके अतिरिक्त उन्हें संस्थान की ओर से रु5000 प्रतिमाह स्टाइपेंड भी प्रदान किया जाएगा, जिसमें आगामी समय में वृद्धि की संभावना है। इतना ही नहीं, हर्ष को देश के प्रतिष्ठित संस्थान इंडियन स्टैटिस्टिकल इंस्टीट्यूट (ISI), कोलकाता से भी समान अवसर प्राप्त हुआ है, जो उनकी असाधारण प्रतिभा और शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रमाण है। हर्ष की इस सफलता के पीछे उनकी निरंतरता, लक्ष्य के प्रति समर्पण, विषयों की गहरी समझ तथा रणनीतिक तैयारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

उन्होंने सिद्ध किया है कि सफलता केवल लंबे अध्ययन घंटों का परिणाम नहीं होती, बल्कि नियमित अभ्यास, सही दिशा में तैयारी और आत्मविश्वास का प्रतिफल होती है। इस अवसर पर सेंट सोल्जर ग्रुप की चेयरपर्सन गीता चोपड़ा ने हर्ष को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल छात्र की मेहनत का परिणाम है, बल्कि शिक्षकों के समर्पण, अभिभावकों के सहयोग तथा संस्थान द्वारा प्रदान किए गए उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण का भी प्रतिफल है।