St Soldier News: सेंट सोल्जर के छात्र ने किया संस्थान का नाम रोशन, प्रतिष्ठित संस्थानों में प्राप्त किया प्रवेश
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, जालंधर।
St Soldier News: सेंट सोल्जर ग्रुप के मेधावी छात्र हर्ष उप्पल ने अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों से सेंट सोल्जर ग्रुप का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। अपनी निरंतर मेहनत, गहरी विषयगत समझ और अनुशासित अध्ययन के बल पर हर्ष ने देश के दो प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
हर्ष उप्पल, जो कि कक्षा 12वीं के बोर्ड परीक्षाओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में शामिल रहे हैं, ने चेन्नई मैथेमेटिकल इंस्टीट्यूट (CMI) में 100% छात्रवृत्ति के साथ प्रवेश प्राप्त किया है। इसके अतिरिक्त उन्हें संस्थान की ओर से रु5000 प्रतिमाह स्टाइपेंड भी प्रदान किया जाएगा, जिसमें आगामी समय में वृद्धि की संभावना है।
इतना ही नहीं, हर्ष को देश के प्रतिष्ठित संस्थान इंडियन स्टैटिस्टिकल इंस्टीट्यूट (ISI), कोलकाता से भी समान अवसर प्राप्त हुआ है, जो उनकी असाधारण प्रतिभा और शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रमाण है। हर्ष की इस सफलता के पीछे उनकी निरंतरता, लक्ष्य के प्रति समर्पण, विषयों की गहरी समझ तथा रणनीतिक तैयारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।